Sam Pitroda Controversy: क्या बकवास बातें की है…सैम पित्रोदा को रॉबर्ट वाड्रा ने लताड़ा

Sam Pitroda Controversy: भारतीयों के रंग-रूप को लेकर विवादित बयान देने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) पूरी तरह से घिर गए हैं। बीजेपी के साथ-साथ अब कांग्रेस पार्टी ने भी उनके बयान से पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है। गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनके बयान की निंदा की है।

पढ़ा-लिखा आदमी ऐसी बातें करता है

मीडिया से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब आप गांधी परिवार से जुड़े होते हैं तो फिर बड़ी जिम्मेदारी साथ में मिलती है। आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना होगा। सैम पित्रोदा के बयान से मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं। उन्होंने बकवास बातें की है। इतना पढ़ा-लिखा व्यक्ति ऐसा कैसे कह सकता है? वे राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उनको थोड़ा जिम्मेदार भी होना चाहिए था। राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से बीजेपी को अनावश्यक मुद्दा मिल गया है।

#WATCH सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "… जब आप इस(गांधी) परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना होगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल असहमत हूं। उन्होंने बकवास की बात की है। जो… pic.twitter.com/yuYbg6W8i0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024

इस बयान ने मचाया बवाल

मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने स्टेटमैन के साथ साक्षात्कार में कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं और पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं। उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सब विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं।

 

सैम पित्रोदा के बयान से RJD का किनारा, कहा- सभी मिलकर बनाते हैं भारत नाम की माला

Loksabha Election: लखनऊ में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे नड्डा, चित्रकूट-फतेहपुर में चुनावी सभा

 

Tags

robert vadraSam PitrodaSam Pitroda Controversyरॉबर्ट वाड्रासैम पित्रोदा
विज्ञापन