Inkhabar logo
Google News
यूपी के 2.45 लाख कर्मचारियों के वेतन पर रोक, योगी ने इस गलती पर लिया एक्शन

यूपी के 2.45 लाख कर्मचारियों के वेतन पर रोक, योगी ने इस गलती पर लिया एक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख राज्य कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों ने सरकार के सख्त आदेश के बाद भी अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य कर्मियों को निर्देश दिया था कि हर हाल में 31 अगस्त तक कर्मी अपनी संपत्ति की जानकारी दें। सूबे में कुल 8 लाख 46 हज़ार 640 कर्मचारी हैं और इसमें महज 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का डिटेल दिया है।

नहीं मिलेगा वेतन

31 अगस्त तक 8.34 लाख राज्यकर्मियों में से महज 3.47 लाख ने ही अपना विवरण दिया था। 4.87 लाख राज्यकर्मी यानी 58 प्रतिशत अपना डिटेल्स सरकार को नहीं बता पाए थे। इन्हें 31 अगस्त रात 12 बजे तक का वक़्त दिया गया था। इसके बाद भी अब तक 2.45 लाख ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें अगस्त महीने का वेतन नहीं मिलेगा।

इस वजह से लिया गया निर्णय

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार राज्य के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वो मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण दें। सरकार ने यह कदम सरकारी कर्मचारियों के संपत्ति विवरण की पारदर्शिता और सटीकता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

 

खूंखार भेड़ियों के आगे बेबस प्रशासन, योगी ने दिया गोली मारने का आदेश

Tags

uttar pradeshuttar pradesh breaking newsYogi Adityanath
विज्ञापन