Inkhabar logo
Google News
लुटेरी दुल्हन ने 13 दिन में की तीन शादियां, सुहागरात मनाकर फरार, बॉयफ्रेंट ने खोल दी कुंडली

लुटेरी दुल्हन ने 13 दिन में की तीन शादियां, सुहागरात मनाकर फरार, बॉयफ्रेंट ने खोल दी कुंडली

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश हुआ हैं। लुटेरी दुल्हन ने महज 13 दिनों में एक के बाद एक तीन शादियां की और दूल्हों को लूटा। दुल्हन का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने दुल्हन के सारे राज उगल दिए।

पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस फर्जी दुल्हन की जानकारी उसके पहले पति ने क्राइम ब्रांच को दी थी। वह खुद 15 लाख की ठगी का शिकार हुआ था।

एक दुल्हन और तीन शादियां

पुलिस ने बताया “शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की। इसके बाद दुल्हन बनकर लोगों को लूटने वाली महिला समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।” शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने फर्जी नाम और पता बताकर मुंबई निवासी दीपेश से शादी की जिसके बाद कुछ ही महीनों में उसे छोड़कर राजस्थान निवासी दूसरे युवक लक्ष्मण से फर्जी दस्तावेज बनवाकर शादी कर ली।

उसने शिकायतकर्ता से शादी कर ली और उसे लिव-इन दामाद बनाकर रखा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपने पहले पति को इंदौर में लिव-इन दामाद बनाकर दूसरे और तीसरे पति से शादी की और तीन-तीन दिन में दोनों से पैसे ऐंठने के बाद गायब हो गई। कुल मिलाकर फर्जी दुल्हन ने 13 दिन में 3 बार शादी की।

बॉयफ्रेंड ने उगला सच

तीन पतियों के अलावा महिला का एक बॉयफ्रेंड भी है। महिला के पहले पति को जब उसके बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो वह किसी तरह उसके बॉयफ्रेंड तक पहुंच गया। महिला के बॉयफ्रेंड ने जब उसे पूरी कहानी बताई तो उसका पहला पति हैरान रह गया। बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसने एक बार नहीं बल्कि कई बार शादी की है। इस तरह से उसने कई लोगों को ठगा है। यह सब जानने के बाद फरियादी ने इंदौर पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read-तलाकशुदा दुल्हन की डिमांड सुन चकरा जाएगा सिर, 10 हजार कमाने वाली को चाहिए 80 लाख वाला लड़का

बुर्का बांटेंगे… पहली बार मुस्लिम महिलाओं को बांटा जाएगा, शुरू हुई चुनाव की राजनीति!

 

Tags

Bride robs groomshindi newsinkhabarmadhya pradesh newsrobber bride
विज्ञापन