September 17, 2024
  • होम
  • सैम पित्रोदा के बयान से RJD का किनारा, कहा- सभी मिलकर बनाते हैं भारत नाम की माला

सैम पित्रोदा के बयान से RJD का किनारा, कहा- सभी मिलकर बनाते हैं भारत नाम की माला

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 9, 2024, 11:09 am IST

पटना। भारतीयों के रंग-रूप को लेकर विवादित बयान देने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। इंडिया गठबंधन में शामिल RJD ने भी सैम पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। राजद नेता मनोज झा ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है।

सैम पित्रोदा के बयान से किनारा

मीडिया से बात करते हुए मनोज झा ने कहा कि भारत की विविधता के बारे में किसी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम मिलाकर भारत नाम की माला बनी है। बता दें कि सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस बयान पर मचा बवाल

मालूम हो कि सैम पित्रोदा ने स्टेटमैन के साथ साक्षात्कार में कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। यहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं और पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं। उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सब विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं।

 

लालू यादव की बेटी के रोड शो में लौंडा डांस, DJ पर थिरके RJD समर्थक

15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा दो, पता नहीं चलेगा कहां गए…नवनीत राणा ने ओवैसी को दी धमकी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन