Rewa News: बोरवेल से अभी तक नहीं निकल सका मासूम, 14 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

रीवा/नई दिल्ली। Child Fell Into Borewell In Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार (12 अप्रैल) को एक छह साल का मासूम बोरवेल में गिर गया, जिसे अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। बता दें कि कल शाम से लगातार 8 से 10 जेसीबी खुदाई कर रही हैं, लेकिन अभी तक बच्चे की कोई मूवमेंट नहीं दिख रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने की वजह से वो गहराई में चला गया है।

बारिश से हो रही परेशानी

बता दें रीवा में एक छह साल का मासूम शुक्रवार की शाम बोरवेल के गड्ढे में गिरा गया था। बताया जा रहा है मासूम 160 फीट नीचे जाकर फंस गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया। ऐसा बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि छह वर्षीय मयूर उर्फ मयंक पिता विजय आदिवासी शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे खेत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी वक्त वो खेत में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। इसके बाद बच्चे के गिरने की जानकारी परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में बरसात के चलते काफी दिक्कतें आ रही हैं।

160 फीट गहरा है बोरवेल

बताया जा रहा है कि बोरवेल का गड्ढा लगभग 160 फीट गहरा है। बता दें कि बच्चा 160 फीट नीचे जा फंसा है। घटनास्थल पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी लाया गया था, साथ ही गड्ढे में कैमरा भी डालकर बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि कल शाम में बोरवेल में अंदर फंसे मासूम की हलचल पता चल रही थी।

यह भी पढ़ें-

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपियों के पश्चिम बंगाल से पकड़े जाने पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

Tags

borewellmadhya pradeshMP Newsmp today newsMP trending NewsrewaRewa borewell Newsrewa news
विज्ञापन