रेखा गुप्ता सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?
नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद रेखा के नाम की घोषणा की गई। रेखा गुप्ता सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?
दरअसल रेखा गुप्ता के कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। अपने ट्वीट्स में वो तत्कालीन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को अपशब्द कहते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपने निशाने पर ले रखा है। रेखा गुप्ता अपने ट्वीट्स डिलीट करती इससे पहले ही वो वायरल हो गए। रेखा गुप्ता की भाषा को देखकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
समय रैना से भी ज्यादा डार्क कॉमेडी करने वाली महिला बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री । ताबड़तोड़ बधाई ❣️ pic.twitter.com/OxqmztGbMf
— खुरपेंच (@khurpenchh) February 19, 2025
शालीमार सीट से चुनाव लड़ने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना( हरियाणा) में व्यापारी है। रेखा के पिता SBI में जॉब करते थे। इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा अभी भी अपने गांव से जुड़ी हुईं हैं। रेखशर्मा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है। वैश्य भाजपा का कोर वोटर रहा है।
रेखा गुप्ता आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला CM, साथ में मंत्री पद की शपथ लेंगे ये 6 विधायक