September 17, 2024
  • होम
  • दिल्ली में कल फिर बरसेंगे बादल लेकिन नहीं घटेगा तापमान

दिल्ली में कल फिर बरसेंगे बादल लेकिन नहीं घटेगा तापमान

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 15, 2023, 8:59 pm IST

नई दिल्ली: भारत के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली समेत भारत के सभी उत्तरी राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि आईएमडी के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने नई दिल्ली में बारिश की बात कही है, लेकिन बारिश के बीच भी दिल्लीवासियों को गर्मी के कहर से राहत नहीं मिलेगी।

 

➨ दिल्ली में बारिश कब होगी?

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 16 मई को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 17 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 18 मई को नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश होगी। 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

➨ क्या NCR में भी होगी बारिश ?

नई दिल्ली में कल हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है लेकिन अगर NCR की बात करें तो इन इलाकों में बारिश की कोई गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। गाजियाबाद की बात करें तो कल न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। कल गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

• नोएडा: बारिश की गतिविधियां नोएडा में भी देखने को नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कल नोएडा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, नोएडा में कल आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो, अगले कुछ दिनों तक नोएडा में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।

• गुरुग्राम: मौसम विभाग के अनुसार कल गुरुग्राम में गरज के साथ एक-दो बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। कल गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। 17 मई को गुरुग्राम में क्लाउड कैंप होगा। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। 18 मई को गुरुग्राम में गरज के साथ बारिश होगी, वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन