• होम
  • राज्य
  • आख़िरकार संगम में डुबकी लगाएंगे राहुल- प्रियंका, भाई-बहन की स्नान करने की तारीख आई सामने

आख़िरकार संगम में डुबकी लगाएंगे राहुल- प्रियंका, भाई-बहन की स्नान करने की तारीख आई सामने

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई-बहन के पहुँचने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो गया है। उनके आने की तैयारियां की जा रही है।

Rahul-Priyanka
  • February 14, 2025 5:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

प्रयागराज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई-बहन के पहुँचने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो गया है। उनके आने की तैयारियां की जा रही है। इधर आज महाकुंभ में फिर से भीड़ बढ़ गई। शाम 4 बजे तक 80 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।

सड़कों पर उतरें अफसर

कल शनिवार और रविवार है तो ऐसे में प्रशासन को उम्मीद है कि वीकेंड पर भारी भीड़ उमड़ सकती है। सीएम योगी ने इस बाबत पहले ही सतर्कता बरतते हुए अफसरों के साथ मीटिंग की है। उन्होंने राजधानी लखनऊ में मीटिंग के दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि सब खुद सड़क पर उतर जाए। हर स्तर पर जवाबदेही तय करें। प्रयागराज जाने वाले किसी भी रास्ते पर जाम नहीं लगना चाहिए। अगर जाम की स्थिति बनती है तो फिर ऐसे में अफसरों के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी।

50 करोड़ का आंकड़ा हो जाएगा पार

आपको बता दें कि प्रयागराज में फिर से जाम लगने लगा है। नैनी ब्रिज पर 1.5 किमी लंबा जाम लगा है। गाड़ियों की लंबी कतारें दिख रही है। 13 जनवरी से अब तक लगभग 49 करोड़ 11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि आज 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगा। सुबह से अब तक 20 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज संगम में डुबकी लगाई।

 

28 दिनों के अंदर ये नेता बन जाएगा बीजेपी का नया अध्यक्ष, नाम जानकर चौंक जाएगा पूरा देश

40 जवानों के बलिदान से दहला भारत फिर मोदी ने मचाई ऐसी तबाही बाप-बाप करके चीखने लगा पाकिस्तान

सत्ता में आते ही केजरीवाल को खून के आंसू रुलाने में जुट गई भाजपा, खेला अब ऐसा दांव जेल जायेगा ये बड़ा नेता