September 17, 2024
  • होम
  • दादा फिरोज को पुण्य तिथि पर राहुल-प्रियंका ने नहीं किया याद, लोग बोले- एहसान फरामोश है गांधी परिवार

दादा फिरोज को पुण्य तिथि पर राहुल-प्रियंका ने नहीं किया याद, लोग बोले- एहसान फरामोश है गांधी परिवार

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : September 9, 2024, 11:39 am IST

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी की 8 सितम्बर को पुण्यतिथि थी। 8 सितंबर 1960 को वेलिंगटन अस्पताल में फिरोज गांधी का निधन हुआ था। फिरोज गांधी के पुण्यतिथि पर लोगों ने गांधी परिवार को जमकर ट्रोल किया। दरअसल राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा या गांधी परिवार के अन्य सदस्य ने अपने दादा के पुण्यतिथि पर उन्हें याद नहीं किया।

ट्रोल हुए राहुल-प्रियंका

ऐसा देखा जाता है कि राहुल और प्रियंका दादी इंदिरा गांधी को उनके जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर याद करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं। राहुल और प्रियंका अपनी दादी के साथ का कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं। वहीं पिता राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी के पुण्यतिथि पर कोई पोस्ट नहीं आता है। इसे लेकर अब राहुल-प्रियंका ट्रोल हो रहे हैं।

एहसान फरामोश है गांधी परिवार

सोशल मीडिया पर फिरोज गांधी से जुड़े हुए कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा कि इंदिरा गांधी के पति, राजीव गांधी के पिता, सोनिया गांधी के ससुर, राहुल और प्रियंका के दादा की पुण्यतिथि थी। हालांकि सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका गांधी या कांग्रेस हैंडल से फिरोज गांधी को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। कोई कांग्रेस नेता उनके समाधी स्थल पर नहीं गया। राहुल-प्रियंका के रवैये पर कई यूजर्स उन्हें एहसान फरामोश कह रहे हैं।

 

 

हरियाणा चुनाव: बागियों ने बढ़ाया बाबरिया का बीपी, कांग्रेस प्रभारी एम्स में भर्ती

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन