• होम
  • राज्य
  • Pushkar Singh Dhami: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Pushkar Singh Dhami: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

देहरादून। इस बार 15 अगस्त को देश के आजादी का कुल 75 वर्ष हो जाएगा। आजादी के 75वें वर्ष को केन्द्र सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसके बाद भारत अमृत काल में प्रवेश कर जाएगा। देश आजादी के 75 से 100 साल के बीच अमृतकाल में नई उचांईयों को छूएगा। फिलहाल […]

Pushkar Singh Dhami
inkhbar News
  • August 14, 2022 8:09 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

देहरादून। इस बार 15 अगस्त को देश के आजादी का कुल 75 वर्ष हो जाएगा। आजादी के 75वें वर्ष को केन्द्र सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसके बाद भारत अमृत काल में प्रवेश कर जाएगा। देश आजादी के 75 से 100 साल के बीच अमृतकाल में नई उचांईयों को छूएगा। फिलहाल देश में सरकारा द्वारा 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार लोगों से ये अपील कर रही है की वो घरो में तिरंगा लगाए। इसी बीच अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री कई देशभक्ति कार्यक्रम करने में लगे हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

लोगों को दिया ये संदेश

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्कूल के बच्चों के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला। इस यात्रा से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और देश की एकता और अखंडता को प्रबल बनाने का संदेश दिया गया।

‘तिरंगा’ अभियान में हुए शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के शहीद स्थल पर पहुंचे और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर ‘तिरंगा’ अभियान में शामिल हुए। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नई दिल्ली से प्रस्थान करके अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने निजी आवास नगला तराई में रात्रि विश्राम किया।

शहीदों को किया नमन

बता दें कि सीएम धामी ने जिला चंपावत में माता वाराही मंदिर पर लगने वाले बग्वाल मेले में शामिल होने से पहले खटीमा स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे थे। यहां पर इऩ्होंने वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया। मुख्यमंत्री यहां पर सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्कूल के बच्चों के संग मिलकर तिरंगा यात्रा निकाला। और उन्होंने तिरंगा अभियान को सफल बनाने और देश की एकता और अखंडता को प्रबल बनाने का संदेश दिया।