पंजाब: भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार आज, इन पांच विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

पंजाब:

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार आज अपना कैबिनेट विस्तार करने वाली है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और ये मान सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार है। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 5 विधायक मंत्री बनाए जा सकते है। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियो की संख्या 15 हो जाएगी। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में आज शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।

ये विधायक बन सकते है मंत्री

जानकारी के मुताबिक मान कैबिनेट के आज होने वाले विस्तार में पहला नाम अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह का है। दूसरा नाम संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार चुने गए विधायक अमन अरोड़ा का है। तीसरा नाम सरारी गुरू हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी का है। चौथा नाम पटियाला से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा का हैं और पांचवा नाम खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान का है। इस कैबिनेट विस्तार के बाद मान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास सीटें

गौरतलब है कि इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी। राज्य में सरकार बनने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। अभी फिलहाल मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में कुल नौ मंत्री हैं। दो महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीट जीत कर सरकार बनाई थी।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया

Tags

Aam Aadmi Partyaap cabinetaap cabinet in punjabaap cabinet ministersbhagwant cabinets ministers'bhagwant mannbhagwant mann announced cabinet ministersbhagwant mann cabinetBhagwant Mann cabinet ministersbhagwant mann cabinet oath ceremonybhagwant mann latest newsBhagwant Mann newsbhagwant mann oathbhagwant mann oath ceremonyCabinet Ministercabinet ministers of punjabcm bhagwant manncm bhagwant mann livemann cabinetpunjab cabinetPunjab Government
विज्ञापन