Punjab ByElection Result: जालंधर में हुए उपचुनाव, 4 पार्टियों के बीच है तगड़ा मुकबला

नई दिल्ली। जालंधर में लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 13 मई को आने वाले हैं। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जिसके लिए कड़े सुरक्षा का भी इंतजाम कर दिया गया है।

जालंधर लोकसभा की सीट के लिए यहां बुधवार यानी 10 मई को मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज आने है। आपको बता दें कि इस सीट के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है जिसमें 4 महिला उम्मीदवार भी हैं।

कौन-कौन से पार्टियों में मुकाबला

जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा, अकाली दल, कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। इनमें भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल,अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी, आम आदमी पार्टी (AAP) से सुशील रिंकू और कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरीशामिल हैं।

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

आपको बता दें कि कांग्रेस के लिए ये सीट जीतना बड़ी चुनौती है क्योंकि जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। लगातार 4 बार से कांग्रेस ने यहां अपनी जीत दर्ज कराई है। और तो और यहां चुनाव प्रचार में कांग्रेस को केंद्रीय नेताओं का कोई साथ नहीं मिला। कांग्रेस हाईकमान अपना ध्यान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में ज्यादा दे रही है सके चलते कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने नहीं पंहुचा था ।

 

 

 

 

Tags

4 partiesAAPAkalidalbjpBy-ElectionscongressinkhabarJalandharPunjab ByElection Resulttop news
विज्ञापन