September 8, 2024
  • होम
  • Punjab ByElection Result: जालंधर में AAP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जीत के करीब, जानिए कांग्रेस कितने वोटों से पीछे

Punjab ByElection Result: जालंधर में AAP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जीत के करीब, जानिए कांग्रेस कितने वोटों से पीछे

  • WRITTEN BY: Apoorva Mohini
  • LAST UPDATED : May 13, 2023, 12:59 pm IST

जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना अभी जारी है जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू 52081 आगे चल रहे हैं इस अंतर के साथ आप की जीत तय मानी जा रही है। जिसे लेकर AAP कार्यकर्ता जालंधर में जश्न मना रहे हैं।

इंडियन नेशनल कांग्रेस दे रही है टक्कर

AAP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को लगभग 34 प्रतिशत वोट मिला है वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के पास अभी तक 27 प्रतिशत वोट आए हैं। इसमें शुरू से ही आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाई हुई है और आंकड़ों को देखते हुए ये का जा सकता है कि इस सीट को AAP अपने नाम कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने लगातार बनाई हुई है बढ़त

आपको बता दें कि इस उपचुनाव में पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जालंधर लोकसभा सीट पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू इस समय 6489 वोट से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

आपको बता दें कि कांग्रेस के लिए ये सीट जीतना बड़ी चुनौती है क्योंकि जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। लगातार 4 बार से कांग्रेस ने यहां अपनी जीत दर्ज कराई है। और तो और यहां चुनाव प्रचार में कांग्रेस को केंद्रीय नेताओं का कोई साथ नहीं मिला। कांग्रेस हाईकमान अपना ध्यान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में ज्यादा दे रही है सके चलते कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने नहीं पंहुचा था ।

Punjab ByElection Result: जालंधर में लगातार आगे है AAP, जीत के पूरे आसार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन