September 8, 2024
  • होम
  • Delhi: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का ऐलान, 'बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा धरना'

Delhi: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का ऐलान, 'बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा धरना'

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वो भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मांग की है कि बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए। अब इसी बीच पहलवानों ने एक और ऐलान कर दिया है।

सभी पदों से हटाए जाएं बृजभूषण शरण सिंह

भारतीय पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दूसरी बार मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने सयुंक्त रूप से इस बात का ऐलान किया है कि, जंतर-मंतर में ये प्रदर्शन बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा। वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मांग की है कि तत्काल बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए।

राजनीतिक दलों का मिल रहा है समर्थन

महिला पहलवान विनेश फोगाट से मांग की है कि, आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए। बता दें कि पहलवान दूसरी बार भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। अब प्रोटेस्ट कर रहे कई पहलवानों को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

पहलवानों से मिलेंगे दिल्ली सीएम केजरीवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी इस धरने का विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कल यानी शनिवार को पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचेंगे। सीएम केजरीवाल से पहले आज दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी आज जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों से मिलेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन