Inkhabar logo
Google News
केएल शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा – उनका हमारे परिवार से सालों का रिश्ता

केएल शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा – उनका हमारे परिवार से सालों का रिश्ता

लखनऊ: कांग्रेस ने अमेठी के सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है। अब अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस की जीत होगी।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर साझा की पोस्ट

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का सालों का रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में मन-प्राण से लगे रहे। उनका लोगों के प्रति सेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि आज खुशी की बात है कि कांग्रेस ने किशोरी लाल को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है। किशोरी लाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण जरूर ही उन्हें इस चुनाव में जीत दिलाएगा। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।

आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 3, 2024

पर्चा भरने के लिए पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

राहुल गांधी और केएल शर्मा के नामांकन के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रायबरेली और अमेठी पहुंच रहे हैं। अभी तक प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पहुंची है तो वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैदराबाद से यहां पहुचने के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़े-

असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपियों को मिली जमानत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी यह वजह

Tags

amethiinkhabarKishori Lal SharmaKishori Lal Sharma NewsKL Sharma Nominationlok sabha electionLok sabha election 2024priyanka gandhipriyanka gandhi newsPriyanka Gandhi On Kishori Lal Sharmaअमेठीकेएल शर्माकेएल शर्मा न्यूजप्रियंका गांधीप्रियंका गांधी न्यूजराहुल गांधीराहुल गांधी न्यूजलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024
विज्ञापन