MP: जबलपुर में गरजी प्रियंका गांधी, BJP पर जमकर साधा निशाना

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में जनता को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने कहा है कि जबलपुर की धरती ने आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया है. उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस का विधानसभा के लिए चुनावी शंखनाद

बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आज कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इसी के साथ उन्होंने राज्य में चुनावी शंखनाद कर दी है.

एमपी में हर महिने एक घोलाटा- प्रियंका गांधी

सोमवार को प्रियंका गांधी जबलपुर में आम सभा को संबोधित किया और बीजेपी के साथ-साथ पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान प्रियंका ने कहा कि, ‘ पीएम मोदी को दी गई गालियों से ज्यादा लंबी तो मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के घोटालों की लिस्ट है. एमपी में करीब हर एक महीने में एक घोटाला हो रहा है. ‘

पीएम के गालियों की गिनती पर प्रियंका ने घेरा

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, ‘ बीते 3 साल के दौरान मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सिर्फ 21 सरकारी नौकरियां ही दी है.’ गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के दौरान पीएम ने कहा था कि कांग्रेस नेता उनको गालियां देते हैं. मोदी ने गिनती के साथ बताया था कि कांग्रेसी उनको 91 बार गालियां दे चुके हैं. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ने इसी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है.

Tags

assembly elections 2023bjpelections 2023MP Assembly Election 2023MP electionMP Election 2023MP Election 2023 DateMP Election 2023 LiveMP Elections 2023MP Elections 2023 News
विज्ञापन