• होम
  • राज्य
  • प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा या कोई और, 27 साल बाद दिल्ली में कौन होगा बीजेपी का CM, ये पांच नाम सबसे आगे

प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा या कोई और, 27 साल बाद दिल्ली में कौन होगा बीजेपी का CM, ये पांच नाम सबसे आगे

दिल्ली में वोटिंग खत्म होते ही ऐग्जिट पोल भी सामने आ गए, जिसमें  27 साल बाद बीजेपी को दिल्ली की सत्ता मिलती हुई दिख रही है। 8 फरवरी को अगर नतीजों में बीजपी जीतती है तो बीजेपी का सीएम कौन होगा। सीएम रेस में ये पांच नाम सबसे आगे दिख रहे हैं।

Delhi BJP CM Candidate
inkhbar News
  • February 6, 2025 9:24 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग खत्म होते ही ऐग्जिट पोल की सामने आ गए, जिसमें  27 साल बाद बीजेपी को दिल्ली की सत्ता मिल रही है। सभी चुनावी सर्वे में भाजपा की बढ़त दिखाई गई है। एगिजट पोल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का तो खाता भी मुश्किल से खुलता दिख रहा है। अब 8 फरवरी को पता चलेगा कि किसके सिर सजेगा ताज। अगर नतीजों में बीजपी जीतती है तो सीएम कौन होगा। पार्टी में कई नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन रेस में ये पांच नाम सबसे आगे दिख रहे हैं।

कौन बन सकता है दिल्ली सीएम?

प्रवेश वर्मा- अगर बीजेपी जीती तो सबसे मजबूत नाम प्रवेश वर्मा का है क्योंकि उन्होंने नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को सीधी टक्कर दी है। यह सीट हाल के चुनावों में सबसे चर्चित सीट रही है। वर्मा ने ‘केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाया और बहुत आक्रामक तरीके से प्रचार किया।

कपिल मिश्रा- कपिल मिश्रा दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। उनकी छवि कट्टर हिंदू नेता की रही है।  2019 में बीजेपी में शामिल होने से पहले वे करावल नगर सीट से आप विधायक थे और इस चुनाव में भी वे करावल नगर सीट से ही लड़े। कपिल मिश्रा राजधानी में पार्टी के सबसे प्रमुख पूर्वांचल चेहरों में से एक हैं। कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी पर सबसे ज्यादा अक्रामक रहते हैं।

रवींद्र सिंह नेगी- पटपड़गंज सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी हाल ही में अचानक चर्चा में आए। घोंडा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली थी। मंच पर भाजपा प्रत्याशियों को बुलाया गया था। नेगी भी उनमें से एक थे। जब उन्होंने मोदी के पैर छुए तो पीएम ने पलटकर नेगी के पैर एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार छुए। 2020 के चुनाव में नेगी महज 3807 वोटों से मनीष सिसोदिया से हार गए थे ।

सतीश उपाध्याय- दिल्ली भाजपा के प्रमुख रहे सतीश उपाध्याय मालवीय नगर सीट से उम्मीदवार हैं। 62 वर्षीय मालवीय पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम किया है।

रमेश बिधूड़ी- रमेश बिधूड़ी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए दिल्ली चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने कालकाजी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस की अल्का लांबा को चुनौती दी है। उम्मीदवारी की घोषणा होते ही बिधूड़ी ने आतिशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।  विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दोनों के बीच लगातार तीखी नोकझोंक होती रही है।

Also Read- मुस्लिम बहुल इलाकों में बंपर वोटिंग, दूसरे क्षेत्रों में कम, उड़ी भाजपा की नींद

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट