• होम
  • राज्य
  • रेखा के CM बनने पर प्रवेश वर्मा नाराज, पिता का जिक्र कर हुए भावुक, कहा- अब…

रेखा के CM बनने पर प्रवेश वर्मा नाराज, पिता का जिक्र कर हुए भावुक, कहा- अब…

रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। उनके साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Pravesh Verma-Rekha Gupta
inkhbar News
  • February 20, 2025 11:51 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली चुनाव के दौरान जो चेहरा सबसे ज्यादा चमक रहा था वो प्रवेश वर्मा थे लेकिन सीएम के दौर में वो पीछे रह गए और भाजपा हाई कमान ने उनकी जगह रेखा को मुख्यमंत्री बना दिया। इसी बीच यह दावा किया जा रहा है कि प्रवेश वर्मा नाराज हैं। इसी बीच प्रवेश वर्मा ने डिप्टी सीएम पद को लेकर बयान दिया है।

दिल्ली बनेगी सबसे सुंदर राजधानी

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के प्रति हमारी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। जनता ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी पर जनता ने विश्वास जताया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमें अच्छा मार्गदर्शन मिला है।

आखिरी सांस तक भाजपा में रहूंगा

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मैं दिल्ली के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है। डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। मेरे पिता जी को भाजपा ने सीएम बनाया। उन्हें मंत्री बनाया। वो अपने अंतिम सांस तक भाजपा की सेवा करते रहे। मैं भी अपने आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूँगा। मुझे पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे निभाता रहूँगा।

 

 

कब्रगाह ले जाकर हिंदू बच्ची से संबंध बनाता था लुकमान, सोहेल ने ब्लेड से काट दिया हाथ, मुस्लिम गैंग ऐसे कर रहे बच्चियों से रेप

योगी ने बजट में किया छप्पड़फाड़ ऐलान, यूपी के छात्रों का मिलेगा स्कूटी