• होम
  • राज्य
  • सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना सोशल मीडिया पर छाए, इंटरनेट पर खूब हो रहे सर्च

सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना सोशल मीडिया पर छाए, इंटरनेट पर खूब हो रहे सर्च

Google Search: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के सगे पोते तथा हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों इंटरनेट छाए हुए हैं। गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मुताबिक इन दिनों भारत में सबसे ज्यादा लोग सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को सर्च कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ज्यादा लोग […]

प्रज्वल रेवन्ना
inkhbar News
  • May 6, 2024 6:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

Google Search: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के सगे पोते तथा हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों इंटरनेट छाए हुए हैं। गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मुताबिक इन दिनों भारत में सबसे ज्यादा लोग सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को सर्च कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ज्यादा लोग प्रज्वल रेवन्ना के बारे में जानना चाहते हैं। मालूम हो कि रेवन्ना पर कई महिलाओं कका यौन शोषण करने का आरोप है।

इन जगहों पर सबसे ज्यादा सर्च

गूगल डेटा के मुताबिक लोग प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल वीडियो को देखने में ज्यादा इंटरेस्ट ले रहे हैं। मंगलवार यानी 7 मई को तीसरे चरण का वोटिंग है लेकिन लोग लोकसभा चुनाव और IPL 2024 को छोड़कर प्रज्वल रेवन्ना का वीडियो सर्च कर रहे हैं। लोग अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर प्रज्वल रेवन्ना के वायरल वीडियो को सर्च कर रहे। इन वीडियो को सबसे ज्यादा दिल्ली, मिजोरम, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में सर्च किया गया है।

भंडाफोड़ होते ही भागा जर्मनी

बता दें कि 33 वर्षीय रेवन्ना वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार सुबह ही देश छोड़कर जर्मनी भाग गया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उनकी छवि ख़राब करने के लिए वीडियो को सर्कुलेट किया जा रहा है। वहीं रेवन्ना के भागने को लेकर उनके पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि उनका पहले से ही विदेश जाने का प्लान बना हुआ था। तब उसे नहीं पता था कि उसके खिलाफ FIR होने वाली है।

 

Read Also: