UP Board High School Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार की परीक्षा में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64% और छात्राओं का 93.34% है। 27.63 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जबकि कुल 29.47 लाख ने पंजीकरण कराया था। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। फतेहपुर की दिव्या सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर हैं।
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षाएं
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 हैं। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1,84,986 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दी थी। बता दें कि हाईस्कूल यूपी बोर्ड 10वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट:–
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पेज पर जाएं।
- 10वीं का रिजल्ट खोले।
- इसके बाद रिजल्ट विंडो खुल जाएगी।
- विद्यार्थी अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद अपना रिजल्ट देखें।