September 19, 2024
  • होम
  • त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 11, 2023, 8:45 am IST
त्रिपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर विक्रम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इसके बाद धलाई जिले के अंबासा में दोपहर करीब 12 बजे मोदी अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। वही उनकी दूसरी रैली दोपहर तीन बजे गोमती में  होगी।

16 फरवरी को चुनाव

बता दें, त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव होना है। जबकि मेघालय और नागलैंड में 27 फरवरी को मतदान है। तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ दो मार्च को होगी।  त्रिपुरा में बीजेपी ने जहां 55 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, वहीं पांच सीटें पर भाजपा की गठबंधन पार्टी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा चुनाव लड़ेगी।

9 फरवरी को संकल्प पत्र किया जारी

इससे पहले बीजेपी ने 9 फरवरी को अपना संकल्प पत्र जारी किया था। जिसमें राज्य की सत्ता में जीतने के लिए पार्टी को ओर से कई लोक लुभावन वादे किए है। चुनावी घोषणा पत्र में आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों, महिलाओं, छात्र- छात्राओं, आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसानों पर फोकस किया गया है।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन