मुकेश सहनी
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर दुःख जताया है। इस संबंध में उन्होंने वीआईपी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सहनी को पत्र लिखा है। पीएम ने पत्र में लिखा है कि इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ है। एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में पिता से मिलने वाला मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी निधि है। उनके निधन से जीवन में आए सूनेपन की पीड़ा को शब्दों में नहीं बताया जा सकता।
मुकेश सहनी के पिता की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष सहनी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। बता दें कि मुकेश सहनी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने लगातार सभाएं की थीं। उनकी पार्टी VIP महागठबंधन में शामिल है।
गिरफ्तार होंगे नीतीश कुमार? विशेष राज्य की मांग से इसलिए पलटे बिहार CM
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…
भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…
इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…