• होम
  • राज्य
  • पायलट सृष्टि तुली की मौत हत्या या आत्महत्या? जानें क्या हुआ उस रात

पायलट सृष्टि तुली की मौत हत्या या आत्महत्या? जानें क्या हुआ उस रात

सृष्टि तुली, जो एयर इंडिया में पायलट थीं, मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। घटना रविवार देर रात की है। सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने बताया कि रविवार रात सृष्टि ने गोरखपुर में अपनी मां से बात की थी।

Pilot Srishti Tuli's death murder or suicide_
inkhbar News
  • November 29, 2024 5:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

मुंबई: हाल ही में मुंबई के पवई इलाके में गोरखपुर की रहने वाली महिला पायलट सृष्टि तुली की मौत का मामला सामने आया था. इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सृष्टि की मौत गला कसने से हुई थी। पवई पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि मृतका के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं और आदित्य पर हिंसा और प्रताड़ना के आरोप लगा रहे हैं।

क्या है मामला?

सृष्टि तुली, जो एयर इंडिया में पायलट थीं, मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। घटना रविवार देर रात की है। सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने बताया कि रविवार रात सृष्टि ने गोरखपुर में अपनी मां से बात की थी। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ खाना खाया। आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह रात 1:29 बजे सृष्टि के फ्लैट से निकला। इसके बाद रात 2 बजे सृष्टि ने कॉल कर आत्महत्या की बात कही।

आदित्य का दावा है कि वह उस समय मुंबई से 35 किलोमीटर दूर था। उसने वापस लौटकर सोमवार सुबह 5 बजे एक अन्य लड़की की मदद से ताला खुलवाया। फ्लैट में सृष्टि को चार्जिंग केबल से लटका पाया गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या या आत्महत्या?

सृष्टि के चाचा ने सवाल उठाए हैं कि जब आदित्य को आत्महत्या की बात पता चली, तो उसने पुलिस को तुरंत सूचना क्यों नहीं दी? उन्होंने आरोप लगाया कि क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की गई है। घर से चार्जिंग केबल गैराज में मिली और फ्लैट की दूसरी चाबी गायब है। परिजनों का कहना है कि सृष्टि आत्महत्या नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी बताया कि सृष्टि ने आदित्य के खाते में पिछले महीने 65,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

पुलिस की जांच जारी

मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन विस्तृत जानकारी के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सृष्टि के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़ें: AIR India: गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर कर लिया सुसाइड