• होम
  • राज्य
  • Phase 4 Voting Live: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, मुंगेर में पीठासीन अधिकारी की मौत

Phase 4 Voting Live: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, मुंगेर में पीठासीन अधिकारी की मौत

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 96 सीटों पर मतदान शुरू है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान हो रहा, जिसमें मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल है। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। […]

inkhbar News
  • May 13, 2024 7:53 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 96 सीटों पर मतदान शुरू है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान हो रहा, जिसमें मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल है। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 55 हजार केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इसी बीच ललन सिंह के चुनाव क्षेत्र मुंगेर से एक पीठासीन अधिकारी की मौत की खबर आई है।

अचानक हुई मौत

जानकारी के मुताबिक मुंगेर की बूथ संख्या 210 के पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ओंकार चौधरी की मुंगेर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर में ड्यूटी लगी हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

गिरिराज सिंह
ललन सिंह
नित्यानंद राय
ललित यादव
गोपाल जी ठाकुर
शांभवी चौधरी
अवधेश कुमार राय
सनी हजारी
अनीता देवी महतो