September 8, 2024
  • होम
  • यूपी के लोग सुरक्षित नहीं..लखनऊ हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

यूपी के लोग सुरक्षित नहीं..लखनऊ हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

  • WRITTEN BY: Apoorva Mohini
  • LAST UPDATED : June 8, 2023, 12:03 pm IST

लखनऊ। बुधवार यानी 7 जून को लखनऊ के कोर्ट परिसर में खुलेआम हुए हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। आपको बता दे कि बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट परिसर में खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा के बीच खतरनाक बदमाश संजीव माहेश्वरी बनाम संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हिरासत में हुई इस हत्या ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पे निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे दी है। जिसे चाहो, जहां चाहो मार डालो। पुलिस कस्टडी में मर्डर हो रहे हैं। थाने और कोर्ट में हत्याएं हो रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि कौन मारा गया बल्कि अहम सवाल यह है कि मारा कहां गया?

अखिलेश का भाजपा के लिए सवाल

लखनऊ प्रकरण में पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग हर स्तर पर साजिश करते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भी संभव है कि वह हत्यारे को समाजवादी पार्टी से जोड़ दें, लेकिन जनता उनकी हर हरकत को समझती है। राज्य में बेटियां और महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। लखनऊ, कानपुर,नोएडा में आए दिन रेप व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी क्यों बना रही है? यहां एक बार नहीं बल्कि तीन बार कार्यवाहक डीजीपी बन रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने लगाया भाजपा पर आरोप

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कार्यवाहक डीजीपी बना रही है जिससे उनके लोगों और गुंडों को खुली छूट मिल गई है। उन्होंने कहा कि कन्नौज से भाजपा सांसद ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसका विरोध भी किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई।वह खुलेआम कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन लखनऊ से भाजपा के दबाव में पुलिस पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के फर्जी जिलों में टिफिन लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश में हो रही अपराधियों की घटनाओं की जानकारी नहीं है? सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग 10 साल पहले की कहानियां सुनाते हैं।

यह भी पढ़िए :

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन