राज्य

राजस्थान के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान पूरे उत्तर भारत में सूखे के लिए पहचाना जाता है। लेकिन राजस्थान में भी इस बार मई के महीने में भारी बारिश हुई है। ये बारिश इतनी तेज थी कि इसने पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान में इस महीने 62.4 मिमी बारिश हुई जो पिछले 100 वर्षों में इस महीने की सबसे अधिक बारिश है। राजस्थान में आमतौर पर मई के महीने में करीब 13.6 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार कुल 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

➨ आज इन इलाकों में चलेगी आंधी और बारिश

बता दें कि मई आज से पहले साल 1917 में राजस्थान में 71.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर संभाग और जयपुर में आंधी और बारिश की उम्मीद जताई है। शनिवार और रविवार को और बारिश और ठंडक देखने को मिलेगी। बारिश का यह सिलसिला 5 और 6 जून तक देखने को मिल सकता है। विभाग ने कहा कि सात और आठ जून से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

 

➨ मानसून क्या है ?

इसी बीच मौसम से जुड़ी एक और जानकारी आपको बता देते हैं। मानसून क्या है? मानसून एक मौसमी हवा है जो बारिश लाती है, मानसून वह हवा है जो अरब सागर से भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर आती है। जिससे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा होती है। ये मौसमी हवाएँ हैं जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र में जून से सितंबर तक यानी चार महीने तक सक्रिय रहती हैं। दूसरे शब्दों में, मानसून शब्द का उपयोग वर्षा के उस चरण को शामिल करने के लिए किया जाता है जो मौसमी रूप से बदलते पैटर्न के साथ होता है।

 

➨ मानसून 4 जून को पहुंचेगा केरल

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 4 जून को केरल आ सकता है। IMD के अनुसार, इस साल केरल में मानसून की शुरुआत बाकी दिनों से थोड़ा देर से हो सकती है। बताया जा रहा है कि केरल में 4 जून से मानसून की शुरुआत हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें, यह तारीख एक दम सटीक नहीं होती है। इसमें 4 दिन आगे या पीछे होने की उम्मीद बनी रहती है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

Amisha Singh

Recent Posts

सर्दियों में अधिक मात्रा में न सेवन करें गुनगुना पानी, होगा ये स्वास्थ्य नुकसान

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ज़्यादातर लोग गर्म पानी पीते हैं. गर्म या…

8 minutes ago

iPhone SE 4 को लेकर बढ़ी चर्चा, जानें इसके एडवांस्ड फीचर्स

Apple अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iPhone SE 4 को लेकर चर्चा में है। ताजा रिपोर्ट्स के…

15 minutes ago

सड़क पर दो लड़कियों के बीच हुई जोरदार लड़ाई, दोस्तों के प्रयासों से भी नहीं थमी झड़प, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो लड़कियों के बीच की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल…

17 minutes ago

युवाओं के लिए अच्छी खबर, स्टार्टअप कंपनियों में बंपर हायरिंग

एक रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि स्टार्टअप कंपनियों में छंटनी के स्तर…

24 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, NIACL ने निकाली असिस्टेंट के पद पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है जहां NIACL यानी…

38 minutes ago

बस में लड़के ने गलत तरीके से छुआ, लड़की ने करी ऐसी धुलाई, लोग रह गए हैरान

पुणे में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक महिला ने बस में…

40 minutes ago