October 24, 2024
Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • धर्म की राजनीति कर रहे ओवैसी, लेकिन हिंदू माफियाओं की भी पुलिस हिरासत में हुई मौत
धर्म की राजनीति कर रहे ओवैसी, लेकिन हिंदू माफियाओं की भी पुलिस हिरासत में हुई मौत

धर्म की राजनीति कर रहे ओवैसी, लेकिन हिंदू माफियाओं की भी पुलिस हिरासत में हुई मौत

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : April 17, 2023, 10:23 pm IST
  • Google News

प्रयागराज: बाहुबली से उत्तर प्रदेश के राजनेता बने अतीक अहमद की शनिवार को प्रयागराज में हत्या कर दी गई। अपराध की दुनिया के साथ-साथ अतीक ने राजनीति में भी कई बार खुद को साबित किया था। अतीक ने लोकसभा विधानसभा और चुनाव भी जीते। कई लोग पुलिस सुरक्षा में अतीक अहमद की हत्या के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं। ऐसे में हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

➨ क्या बोले ओवैसी?

आपको बता दें कि ओवैसी ने कहा कि अतीक दूसरे मुस्लिम पूर्व सांसद हैं जिनकी बेरहमी से हत्या की गई है। इस दौरान ओवैसी ने गुजरात में एहसान जाफरी की हत्या का हवाला दिया। ओवैसी ने कहा कि 2002 में गुजरात में पूर्व सांसद एहसान जाफरी की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने पूर्व मुस्लिम सांसद की मौत का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब इसी कड़ी में भाजपा ने मामले पर आंकड़े पेश किए।

 

➨ ओवैसी धर्म की राजनीति करते हैं

ओवैसी का तंज कसते हुए भाजपा ने कहा कि ओवैसी धर्म की राजनीति कर रहे है। पार्टी की ओर से जारी आंकड़ों में पुलिस हिरासत में मरने वालों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान बीजेपी ने ओवैसी के दावे को विवादित अंदाज में खारिज कर दिया। भाजपा ने लिखा, क्या उत्तर प्रदेश में किसी धर्म विशेष के खिलाफ कार्रवाई हो रही है? इसके बाद आंकड़े जारी किए गए।

➨ भाजपा ने जारी किए आंकड़े

आपको बता दें कि केंद्रीय सत्ताधारी दल ने सूची जारी करते हुए कहा कि 20 मार्च, 2017 से 12 अप्रैल, 2023 तक राज्य में कुल 10,933 कार्रवाई की गई। इन कार्रवाई में पुलिस ने 23,348 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और हिरासत के दौरान कुल 183 अपराधी मारे गए। वहीं, 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। आपको बता दें, भाजपा की ओर से जारी इन आंकड़ों में मुस्लिमों पर की गई कार्रवाई के आंकड़े भी अलग से जारी किए गए।

 

➨183 की हुई मौत, जिसमें से 59 मुसलमान

आंकड़ों के अनुसार, इन गिरफ्तारियों के दौरान 5,046 अपराधी और 1,443 पुलिस अधिकारी घायल हुए। इनमें साफ़ किया गया कि कुल 183 लोगों की मौत हुई, जिनमें 59 मुस्लिम हैं। इसका मतलब है कि मारे गए अपराधियों की कुल संख्या में से 32.24% मुसलमान हैं। बीजेपी ने साल दर साल के आंकड़े भी जारी किए हैं। उधर, पार्टी की ओर से कहा गया है कि असद-गुलाम को 5-5 लाख के इनाम में मारा गया था। इनके अलावा ढाई लाख का इनामी बिजनौर निवासी आदित्य राणा, संभल निवासी शकील, संभल निवासी कमल, बुलंदशहर निवासी बलराज भाटी शामिल है।

 

2023 14 मारे गए, 5 मुसलमान
2022 14 मारे गए, 1 मुसलमान
2021 26 मारे गए, 7 मुसलमान
2020 26 मारे गए, 5 मुसलमान
2019 34 मारे गए, 12 मुसलमान
2018 41 मारे गए, 14 मुसलमान
2017 28 मारे गए, 15 मुसलमान

 

 

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन