• होम
  • राज्य
  • ‘हमारा प्यार बहुत गहरा है’,महिला DSP से कहता था ACP, वॉट्सएप पर दोनों ने रची पत्नी के मर्डर की साजिश

‘हमारा प्यार बहुत गहरा है’,महिला DSP से कहता था ACP, वॉट्सएप पर दोनों ने रची पत्नी के मर्डर की साजिश

बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में ACP गोवर्धन और एक महिला प्रोबेशनरी DSP मिलकर एसीपी की पत्नी को मारने की साजिश रच रहे थे। पत्नी ने दोनों ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Bengaluru ACP and DSP love Affair
  • February 14, 2025 7:36 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में ACP गोवर्धन और एक महिला प्रोबेशनरी DSP के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत ACP की पत्नी अमृता ने की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति का महिला DSP के साथ अवैध संबंध है और दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

वॉट्सएप चैट पर बनाई साजिश 

अमृता को पति गोवर्धन और महिला DSP के बीच हुई चैट मिली, जिसमें वे उनकी हत्या की योजना बना रहे थे। जब उन्होंने इस बारे में पति से बात की, तो गोवर्धन ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया। इसके बाद महिला DSP ने भी उन्हें धमकी दी और शिकायत वापस लेने के लिए कहा।

पहले भी थे अवैध संबंध

अमृता ने बताया कि गोवर्धन का पहले भी एक महिला से संबंध था, जिससे उनके बच्चे भी हैं। अमृता ने उन बच्चों की देखभाल की, लेकिन जब उन्होंने पति के नए अफेयर का विरोध किया, तो गोवर्धन ने उन्हें तलाक देने की धमकी दी। अमृता ने जब महिला DSP से कहा कि वह गोवर्धन से दूर रहे, तो उल्टा महिला अधिकारी ने ही उन्हें धमकाया। महिला DSP ने कहा कि चाहे तुम तलाक लो या गोवर्धन तुम्हें तलाक दे, मैं उसी के साथ रहूंगी।

अमृता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी सास को इस बारे में बताया, तो उन्होंने मदद करने की बजाय उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।

दोनों पर FIR दर्ज

पति के अत्याचार से परेशान होकर अमृता ने डीजी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने ACP गोवर्धन, महिला DSP और गोवर्धन के माता-पिता के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Also Read- पीएम मोदी और ट्रंप ने की मुलाकात, ‘MAGA’ & ‘MIGA’ की बुलंदी, 2030 तक व्यापार करेंगे दोगुना

मणिपुर में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, कुछ दिनों पहले बीरेन सिंह ने दिया था CM पद से इस्तीफा