मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द ही उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। पहले से कमजोर हुई उद्धव गुठ की शिवसेना को और खोखला करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन टाइगर शुरू किया है। इस ऑपरेशन का मकसद उद्धव गुट के कई सांसदों को अपने खेमे में करना है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इस दलबदल का संकेत खुद एकनाथ शिंदे के राइट हैंड कहे जाने वाले उदय सामंत ने दिया है।
दरअसल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि जब कोई मिशन चलाया जाता है तो उसकी जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की जाती। लेकिन यह तय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किए गए काम के बाद किसी ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। अब कई लोगों को समझ में आ गया है कि बाला साहब ठाकरे के विचारों को सही मायने में आगे बढ़ाने वाली शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही चल रही है। यही वजह है कि कई लोग हमारे संपर्क में हैं और धीरे-धीरे वे पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब जनप्रतिनिधियों को यह अहसास हो रहा है कि एकनाथ शिंदे का नेतृत्व ठाकरे गुट से ज्यादा प्रभावी और संवेदनशील है। यही वजह है कि कई नेता शिवसेना शिंदे गुट की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
वहीं महाराष्ट्र की राजनीति के जानकारों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इन सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए गुप्त बातचीत चल रही है। अब उद्धव ठाकरे के नौ में छह सांसद जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। बता दें पहले ही ठाकरे गुट के पांच सांसद शिंदे गुट में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस पूरे अभियान को अंजाम देने के लिए शिंदे की शिवसेना ऑपरेशन टाइगर चला रही है। इस ऑपरेशन को भाजपा का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः- रिजल्ट से 18 घंटे पहले केजरीवाल के घर पर मचा हड़कंप, भागे-भागे मिलने पहुंचे सभी…
महाकुंभ मेला में एक बार फिर भड़की आग, सेक्टर 18 शंकराचार्य रोड का पंडाल जलकर राख