• होम
  • राज्य
  • सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया घिनौना कांड, निकाह के 4 दिन बाद ही देना पड़ा तलाक

सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया घिनौना कांड, निकाह के 4 दिन बाद ही देना पड़ा तलाक

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहाग की सेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसा घिनौना कांड कर दिया कि तलाक तक हो गया। खबर बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र की है। जहां युवक ने अपनी दुल्हन को किन्नर बताते हुए सुहागरात पर […]

दूल्हा-दुल्हन
inkhbar News
  • May 28, 2024 12:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहाग की सेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसा घिनौना कांड कर दिया कि तलाक तक हो गया। खबर बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र की है। जहां युवक ने अपनी दुल्हन को किन्नर बताते हुए सुहागरात पर खूब हंगामा किया। जिसके बाद दुल्हन का मेडिकल कराया गया, जिसमें दूल्हे की बात गलत निकली।

जानिए मामला

बाद में युवक अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया और चौथे दिन ही पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में इज्जतनगर थाना में तहरीर दी है। दरअसल इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का निकाह भोजीपुरा के सैदपुर चुन्नीलाल के एक युवक से इसी महीने हुआ था। शिकायत में कहा गया है निकाह के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो पति ने पत्नी को पहली रात में ही किन्नर बता दिया।

पसंद आ गई साली

दुल्हन ने आरोप लगाया है कि पति ने किन्नर कहकर उससे दूरी बना ली। अपने परिवारवालों के साथ मिलकर मारपीट की। अगले दिन जब उसकी बहन विदा कराने आई तो दूल्हे ने साली के साथ छेड़खानी की और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। लड़के ने लड़की के मायके वालों में भी उसके किन्नर होने की बात कही। जब दुल्हन का मेडिकल कराया गया तो आरोप झूठा निकला। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने मामले को लेकर कहा है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

 

‘दूसरी दुनिया’ का रास्‍ता है ये घर, नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान