सुहागरात पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि पूरा मोहल्ला रह गया हैरान

Viral News: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने सुहागरात पर कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे मोहल्ले वाले हैरान है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आया है। लड़के की फेसबुक पर लड़की से दोस्ती हो गई और मामला शादी तक पहुंच गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

दूल्हे को दिया झटका

युवक केशव प्रसाद ने अपनी फेसबुक फ्रेंड पूजा पटेल से शादी कर ली और घर ले आया। सुहागरात के दिन दुल्हन दूल्हे के पूरे परिवार को लूटकर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़का सो रहा था और तब तक में दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। दुल्हन की ऐसी हरकत देखकर मोहल्ले वाले हैरान हैं। वहीं फेसबुकिया प्यार में धोखा खाया युवक सदमे में है।

सुहागरात पर नहीं मिली दुल्हन

दूल्हे ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने कहा है कि सुहागरात पर जब रात में उसकी नींद खुली तो दुल्हन बिस्तर पर नहीं थी। रात के 1 बज रहे थे। वह काफी देर तक अपनी पत्नी को ढूंढता रहा लेकिन वह नहीं मिली। जब युवक ने उसके रिश्तेदारों से संपर्क करना चाहा तो सबके नंबर बंद मिले। युवक ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दुल्हन के बगल में बैठकर दुल्हा नहीं कर पाया कंट्रोल, तभी कर डाला ऐसा काम, देखते रह गए लोग…

Tags

viral newswedding nightछत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़
विज्ञापन