नई दिल्ली। जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे लोग अक्सर प्रेमानंद महाराज के पास शांति के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में लोग उनसे आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने जाते हैं। कल यानी गणतंत्र दिवस पर महाराज जी के दरबार में जादूगर ओपी शर्मा के बेटे जादूगर ओपी शर्मा जूनियर पहुंचे थे, जिनका जादू देख प्रेमानंद महाराज बहुत खुश हुए। जब उन्होंने महाराज के सामने अपने करतब दिखाए तो महाराज खुशी से हंसने लगे।

चुटकी से निकाली भस्म

महाराज ने जब उससे जादू दिखाने को कहा तो सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि आपको ब्रह्मज्ञान है और हम कलाकार हैं और बताया कि हमारे हिसाब से जादू एक वैज्ञानिक कला है। हम जो दिखाते हैं वो विज्ञान और तकनीक पर आधारित होता है। यह कहते हुए जादूगर ने अपना हाथ ऊपर उठाया और उसके एक हाथ में राख निकलने लगी। इसे लेकर उसने वहां खड़े लोगों को चंदन लगाया। इसके बाद उसने महाराज के चरणों में माला अर्पित की।

तिरंगा देश हंस पड़े महाराज

इसके बाद जादूगर ने चावल लिया और दूसरा कटोरा डाला तो चावल पानी में बदल गए। अपनी आंखों के सामने ऐसा होता देख महाराज जी हैरान हो गए और हंसने लगे।  इसके बाद उन्होंने केसरिया, सफेद और हरे रंग के तीन रंग के कपड़े एक खाली थैले में डाले। उसे हिलाकर खोला तो भारत का तिरंगा निकला। यह देखकर महाराज जोर से हंस पड़े।  इसकी प्रशंसा करते हुए प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि आज 26 जनवरी है, गणतंत्र दिवस है। जादूगर ने बताया कि वह मथुरा में अपना शो कर रहा है और महाराज को वहीं आने का निमंत्रण दिया। जिस पर महाराज जी ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम वृंदावन से बाहर कहीं नहीं जाते, यह ठाकुर जी की कृपा है कि आप यहां आकर भी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- अब मुस्लिम महिलाओं का नहीं होगा हलाला, 4 शादियों से भी तौबा, उत्तराखंड में आज से UCC लागू

ममता कुलकर्णी रखती है D कंपनी से संबंध, हिमांगी सखी ने किन्नर अखाड़ा से किया बड़ा सवाल