• होम
  • राज्य
  • राउत अब खुद बनेंगे शिंदे, फडणवीस की कर दी इतनी तारीफ, उद्धव माथा पकड़ लेंगे!

राउत अब खुद बनेंगे शिंदे, फडणवीस की कर दी इतनी तारीफ, उद्धव माथा पकड़ लेंगे!

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत अचानक से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करने लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के लिए देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है।

Sanjay Raut
inkhbar News
  • January 3, 2025 12:20 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी पानी पी-पी कर बीजेपी को सुनाने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत अचानक से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करने लगे हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के लिए देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। राउत ने खासकर गढ़चिरौली का नाम लेते हुए कहा कि यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित है लेकिन नक्सली आत्मसमर्पण करके संविधान के रास्ते पर चलते हैं तो उनका स्वागत होगा।

स्वागत तो होना चाहिए

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र हमारा राज्य है और गढ़चिरौली जैसी जगह जो नक्सलवाद से प्रभावित है। अगर वे नक्सलवादी आत्मसमर्पण कर दे और संविधान का मार्ग अपनाते हैं मुख्यमंत्री के सामने तो हम उनका स्वागत करते हैं। गढ़चिरौली में जो बेरोजगारी और गरीबी है उसे वह दूर करें। वहां देवेंद्र फडणवीस स्टील सिटी बनाना चाहते हैं जिससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। तो इसका स्वागत तो करना चाहिए।

दो साल भी नहीं टिकेगी सरकार

बता दें कि दो दिन पहले ही संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दो साल भी नहीं चलेगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे संदेह है कि पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक दो साल भी चल पायेगी या फिर नहीं। अगर उनका संदेह हकीकत में बदल जाता है तो फिर इससे महाराष्ट्र भी प्रभावित होगा। महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्य में भी इसके बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

 

बाहर से आई महिलाओं को सेक्सवर्धक दवाएं देता था नूरी बाबा, मुस्लिम औरतों को मदरसा में रखकर बनाता था संबंध

घर में घुस कर मार रहा भारत! RAW के डर से पाकिस्तानियों को याद आई अम्मी, शहबाज की सिट्टी पिट्टी गुम