September 28, 2024
  • होम
  • राज्य
  • बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण का हाल बेहाल, इन राज्यों में लू चलने के आसार
बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण का हाल बेहाल, इन राज्यों में लू चलने के आसार

बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण का हाल बेहाल, इन राज्यों में लू चलने के आसार

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : June 26, 2024, 8:17 am IST

नई दिल्ली: देश में जहां एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां लोग पानी की कमी और बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस साल कई राज्य बाढ़ के कारण प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण असम में 1.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं बाढ़ से असम में वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग जैसे पहाड़ी राज्य से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

चार दिन हिमाचल में बारिश का यलो अलर्ट जारी

देश में भीषण गर्मी के चलते लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिन हिमाचल प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 28 और 29 जून को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दौरान अंधड़ चलने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय और मध्य क्षेत्रों जैसे लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, सोलन, और चंबा में बुधवार से एंव मैदानी क्षेत्रों जैसे बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर में 27 जून से 1 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने की भी संभावना बताई जा रही है। इसके साथ ही मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने के आसार भी जताए जा रहे हैं।

कुछ हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक

इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को उत्तरी अरब सागर, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ता नज़र आ रहा रहा है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पूर्व राजस्थान के कुछ जगह पर एंव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में मानसून प्रवेश करने वाला है। मानसून के प्रभाव से राजस्थान के कोटा, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा और करौली समेत अन्य कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में 27-29 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में लू चल सकती है

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण वहां कि स्थिति काफी खराब हो गई हैं। इसके अलावा 1.75 लाख से अधिक लोग असम में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं असम में वर्षाजनित घटनाओं के कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में अभी बारिश का इंतजार हो रहा है। इतना ही नहीं आने वाले दो दिन तक इन राज्यों में लू चलने की संभावना अभी भी बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हल्के बादल आसमान में छा रहे हैं, लेकिन बूंदाबांदी के चलते उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल है।

Also Read…

राहुल गांधी: एक नज़र उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विधानसभा में उठता है देश का मुद्दा, उसी पाक जगह पर किया गया रेप, क्या अब चलेगा बुलडोजर!
PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
कौन है हिजबुल्लाह का सरदार हसन नसरल्लाह, जिसको जहन्नुम पहुंचाने के लिए तबाही मचा रहा इजरायल?
बंदूक की नोक पर किया यौन शोषण, मारपीट कर जूते चटवाए, क्राइम ब्रांच ने चार को किया गिरफ्तार
हिंदू जगन रेड्डी घर में पढ़ता है बाइबल, पत्नी के धर्म पर भी विवाद, BJP बोली मंदिर में घुसने से पहले…
मारा गया नसरल्ल्हा? इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर को उड़ाया, बाप बाप करके भागे आतंकी
भारत कर रहा है तैयारी, चीन और पाकिस्तान को पिला देगा पानी, जिससे याद आ जाएगी उसकी नानी
विज्ञापन
विज्ञापन