September 23, 2024
  • होम
  • नौंवी फेल युवक ने youtube से आइडिया लेकर छापे नकली नोट, पुलिस ने धर दबोचा

नौंवी फेल युवक ने youtube से आइडिया लेकर छापे नकली नोट, पुलिस ने धर दबोचा

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 18, 2024, 2:01 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे से पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है। हिरासत में लिए गए युवक पर आरोप है कि उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म यूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सिखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख से ज्यादा नकली नोट बरामद कर लिए हैं। साथ ही पुलिस की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है।

नौंवी फेल था युवक

यह घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ की है। महाराष्ट्र पुलिस ने पनवेल तालुका से आरोपी युवक को अरेस्ट किया है। हिरासत में लिए गए युवक का नाम प्रफुल्ल गोविंद पाटिल है, जिसकी उम्र 26 साल है। प्रफुल्ल पाटिल नवी मुंबई के तलोजा इलाके का रहना वाला था। युवक ने नौंवी कक्षा तक पढाई की है, जिसमें वह फेल हो गया था।

पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, उन्हें नकली नोट छापने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरूआती पूछताछ में प्रफुल्ल पाटिल ने बताया कि उसने नकली नोट छापने के लिए यूट्यूब से जानकारी ली थी। इसके बाद उसने कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से ये नोटों को छापना शुरू किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी प्रफुल्ल पाटिल ने पुलिस को जानकारी दी कि वह आर्थिक समस्याओं की वजह से कई दिनों से अपनी फैमिली से अलग रह रहा था। इसलिए उन्होंने उन नोटों को छापना का फैसला लिया। उसने कुछ नकली नोट्स का इस्तेमाल भी किया है। जब उसने नकली नोट एक दुकान पर चलाया था तब ही दुकानदार को प्रफुल्ल की तरफ से दिए गए नोट पर शक हुआ तो उसने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस ने प्रफुल्ल को नकली नोटों के साथ अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़े-

हरियाणा बस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुःख, 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें