September 8, 2024
  • होम
  • नई दिल्‍ली, पुरानी दिल्‍ली और दिल्ली NCR! आज जान लें तीनों का फर्क

नई दिल्‍ली, पुरानी दिल्‍ली और दिल्ली NCR! आज जान लें तीनों का फर्क

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : June 2, 2023, 9:12 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली है दिल वालों की… यह बात तो आपने भी अक्सर सुनी होगी। देश की राजधानी होने के साथ-साथ दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर भी है। दिल्ली भारत के सबसे अमीर शहरों में से एक है। दिल्ली में आपको करीब हर राज्य के लोग मिल जाएंगे। संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट होने के साथ-साथ यह शहर राजनीतिक गढ़ भी रहा है। पर्यटन के लिहाज से भी दिल्ली काफी मशहूर है।

 

यहां कई पुरानी इमारतें हैं। दिल्ली में रोजाना कई सारे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोग इस शहर को दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली NCR के नाम से बुलाते है। आपने भी ये शब्द न्यूज में भी काफी सुने होंगे। कई लोग इन तीनों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ये तीनों एक ही हैं या फिर अलग-अलग। ऐसे में यहां हम आपको इन तीनों में फर्क समझाने वाले हैं।

 

➨ पुरानी दिल्ली

Arre, but you don't speak that funny Urdu': In search of Old Delhi's lost  dialect

दिल्ली अपने इतिहास में कई बार उजड़ा और बसा है। पुरानी दिल्ली का ताल्लुक मुगल, खिलजी, तुगलक और सैय्यद जैसे वंशों से जुड़ा था। इतिहास के मुताबिक, मुगल काल में हुमायूं ने दिल्ली को जीतकर मुगलों से छीन लिया था। 17वीं शताब्दी में, शाहजहां ने दिल्ली को फिर से स्थापित किया और इसे शाहजहानाबाद के नाम से जाना जाने लगा। इसे ही हम पुरानी दिल्ली के नाम से जानते हैं।

 

➨ दिल्ली NCR

Delhi real estate: Realty hot spot series: An affordable residential area  in Delhi NCR - The Economic Times

दिल्ली NCR! का पूरा नाम National Capital Region है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों को भी शामिल किया गया है। दिल्ली NCR में उत्तर प्रदेश के 8 जिले, हरियाणा के 14 जिले और राजस्थान के 2 जिले शामिल हैं। हकीकत में जनसंख्या में इजाफे को देखते हुए दिल्ली के आसपास के इलाकों को भी दिल्ली के समान दर्जा दिया गया है और दिल्ली NCR कहा गया है। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम को मिलाकर NCR में कुल 19 जिले आते हैं।

 

➨ नई दिल्ली

Connaught Place, New Delhi editorial stock image. Image of rajiv - 145571709

यह भी दिल्ली का ही एक छोटा सा इलाका है। जिसे 20वीं सदी में अंग्रेजों ने बनवाया था। इस इलाके की खास बात है कि यहां की खूबसूरत इमारतों को ब्रिटिश आर्किटेक्ट (British Architects) एडविन लुटियंस (Edwin Lutyens) & सर हर्बर्ट बेकर (Sir Herbert Baker) ने डिजाइन किया था। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, लोधी गार्डन, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन जैसी शानदार इमारतें नई दिल्ली का ही हिस्सा हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन