October 18, 2024
Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • पाकिस्तान भेजे जाएंगे मुसलमान! गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल, बौखलाई कांग्रेस बोली- बाप की बपौती है क्या?
पाकिस्तान भेजे जाएंगे मुसलमान! गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल, बौखलाई कांग्रेस बोली- बाप की बपौती है क्या?

पाकिस्तान भेजे जाएंगे मुसलमान! गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल, बौखलाई कांग्रेस बोली- बाप की बपौती है क्या?

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : October 12, 2024, 9:55 am IST
  • Google News

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस बयान से बिहार में बवाल खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी से मांग की है कि गिरिराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

लव जिहाद मुसलमानों की वजह से

 

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि अगर आजादी के समय यहां से सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो फिर आज देश में लव जिहाद के मामले नहीं होते। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता दानिश अली ने हमला करते हुए कहा कि भारत गिरिराज सिंह की बपौती नहीं है।

हमने पाकिस्तान को मारी लात

 

कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मुल्क गिरिराज सिंह की बपौती नहीं है। हमारे पुरखों ने कुर्बानियां देकर अंग्रेजों से इस देश को आजाद कराया है। यह गांधी का देश है। हमारे बुजुर्गों के पास धर्म के आधार पर पाकिस्तान चले जाने का मौका था लेकिन हमने मिली जुली संस्कृति वाले देश में रहने का निर्णय लिया। हमारे पुरुखों ने हिंदुस्तान में रहना पसंद किया। हम लोगों ने तब पाकिस्तान को ठोकर मार दी थी।

 

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन