भारत में शुक्रवार को धूमधाम से होली मनाई गई। साथ ही शुक्रवार होने के कारण रमजान का दूसरा जुमा भी था। यूपी, बिहार,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड समेत कई राज्यों में पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद रही।
लखनऊ। भारत में शुक्रवार को धूमधाम से होली मनाई गई। साथ ही शुक्रवार होने के कारण रमजान का दूसरा जुमा भी था। यूपी, बिहार,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड समेत कई राज्यों में पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद रही। इसी बीच राजधानी लखनऊ से एक दिल लुभाने वाला वीडियो सामने आया है।
वायरल हो रहे वीडियो में हिन्दू-मुस्लिम जिस प्रेम और सौहार्द से एक दूसरे से मिल रहे हैं , यह देखकर उपद्रवी सोच वाले इंसानों को आग लग गई है। वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ में होली के बीच कुछ लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे। तभी रंग में सराबोर लोग उन्हें रोक लेते हैं और सब एक दूसरे को बधाई देने लगते हैं। इस वीडियो पर सब खूब प्यार लौटा रहे हैं।
कौन कहता है सौहार्द को खतरा है? कहाँ है सौहार्द को खतरा। कुछ कठमुल्ले और कुछ फर्जी सनातनी ऐसी अफ़वाह फैलाते हैं। राजधानी लखनऊ में होली खेल रहे लोगों के बीच नमाज पढ़ कर लौट रहे नमाजियों ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/RGNcAqRC3r
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) March 14, 2025
बता दें कि होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा भी देखने को मिली है। बिहार के मुंगेर में होली के दिन शराब पीकर हल्ला करने पर ASI ने जब रोका तो उसकी हत्या कर दी गई। झारखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी दो गुटों में पथराव देखा गया। बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।