• होम
  • राज्य
  • औरंगजेब के नाम पर मर मिटने को तैयार मुसलमान, DCP को कुल्हाड़ी से काटने दौड़े, 55 से ज्यादा पुलिस हिरासत में

औरंगजेब के नाम पर मर मिटने को तैयार मुसलमान, DCP को कुल्हाड़ी से काटने दौड़े, 55 से ज्यादा पुलिस हिरासत में

औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब हिंसा का रूप ले लिया है। इसके कारण सोमवार रात 8:30 बजे नागपुर में हिंसा भड़क उठी।

  • March 18, 2025 7:24 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

मुंबई/नागपुर: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब हिंसा का रूप ले लिया है। इसके कारण सोमवार रात 8:30 बजे नागपुर में हिंसा भड़क उठी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर मुगल बादशाह का पुतला फूंका गया। इसके बाद मुस्लिम भड़क गए और उन्होंने तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

DCP पर हमला

उपद्रवियों ने रात में कई घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वो घायल हो गए हैं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 55 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की 20 टीमें तैनात

पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने जानकारी दी कि शहर में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं। पूरे इलाके में फोर्स उतार दिया गया है।

क्या बोले चश्मदीद

चश्मदीदों का कहना है कि उपद्रवियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। वो हाथ में तलवार, डंडे और बोतलें लेकर आए थे। अचानक से सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया और घरों पर पत्थर फेंकने लगे। दुकानों में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी। गाड़ियों के शीशे तोड़कर उसमें भी आग लगा दी।