नई दिल्ली। राजस्थान के ब्यावर जिले से सामने आई रेप की घटना ने सनसनी मचा दी है। इस मामले में प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि हिंदू लड़कियों का रेट फिक्स किया जाता था। शारीरिक शोषण और धर्मपरिवर्तन कांड के मुख्य आरोपी सोहेल हुसैन और मोहम्मद लुकमान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि छात्राओं को मोबाइल फ़ोन देकर वो बहला-फुसलाकर संबंध बनाते थे।
पुलिस का कहना है कि इस कांड के एक आरोपी करीम ने स्कूली छात्राओं से संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाया। इसके बाद सोहेल और लुकमान उन्हें ले जाने की योजना बना रहे थे ताकि ऊँचे दामों में बेच सके। एक पीड़ित छात्रा के मामा में एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि लड़के उन्हें रोज नई-नई गाड़ी दिखाकर धर्मपरिवर्तन के लिए माइंडवाश करते थे। वो बच्ची से रोजा रखने, इस्लाम कबूल कर लेने को कहते थे। बच्चियों के साथ मारपीट भी की जाती थी। कई बच्चियों के हाथ पर कट के निशान देखे गए हैं।
एक पीड़िता ने कहा कि ये लोग उन्हें कभी कार तो कभी बुलेट पर ले जाते थे। अलग-अलग गाड़ियां होती थीं। एक लड़का ने उनसे कहा कि ब्राह्मण की लड़की के बदले में 20 लाख रुपये और दलित के बदले 10 लाख रुपये मिलेंगे। बिजयनगर थाना प्रभारी करणसिंह के मुताबिक 4 से 5 नाबालिग लड़कियों के पेरेंट्स ने शिकायत दर्ज कराई है। लड़कियों का कहना है कि मोबाइल देकर उनके देह का शोषण किया गया। अब तक 7 आरोपियों को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
जबरदस्त भीड़ को देखकर मार्च तक रहेगा महाकुंभ मेला? प्रयागराज DM ने बताई खत्म होने की असली तारीख