• होम
  • राज्य
  • जादू-टोना करके हिंदू लड़की के कपड़े उतारता था मुस्लिम सिपाही, 8 सालों से बना रहा संबंध

जादू-टोना करके हिंदू लड़की के कपड़े उतारता था मुस्लिम सिपाही, 8 सालों से बना रहा संबंध

पीड़िता शाहजहांपुर की रहने वाली है। उसकी शुरुआती पढ़ाई शाहजहांपुर में ही हुई। बाद में वह लखनऊ गई, जहां उसकी मुलाकात अमित से हुई थी। लड़का उसे अपने घर बुलाने लगा। उसके कपड़ों पर जादू-टोना किया।

Badshah Khan
inkhbar News
  • December 31, 2024 4:36 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। एक हिंदू लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लव जिहाद हुआ है। युवती का कहना है कि वो 2014 से ही अमित नाम के लड़के से प्रेम करती थी, जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। बाद में पता चला कि उस लड़के का असली नाम बादशाह खान है।

जानिए पूरा मामला

लड़की का कहना है कि लड़का उसपर टोना-टोटका करवा रखा था। वो घर से कपड़े लेकर आने को कहता था। जब वो लेकर आते थी वो कपड़े पर टोना-टोटका कराता था। इस वजह से मैं अपने परिवार वालों के खिलाफ भी हो गई थी। लड़की जो कि अब नर्सिंग टीचर है, उसने कहा कि अमित घंटों तक उसके कॉलेज के बाहर आकर दो-दो घंटे खड़ा रहता था।

घर वालों का भी छोड़ा साथ

पीड़िता शाहजहांपुर की रहने वाली है। उसकी शुरुआती पढ़ाई शाहजहांपुर में ही हुई। बाद में वह लखनऊ गई, जहां उसकी मुलाकात अमित से हुई थी। लड़का उसे अपने घर बुलाने लगा। उसके कपड़ों पर जादू-टोना किया। इस वजह से वह अपने परिवार से दूर हो गई। घर वालों से लड़ने-झगड़ने लगी। उसे बहुत देर से समझ में आया कि उसके साथ क्या हो रहा है।

4 शादी कर सकता हूं

पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि लड़के के साथ 6 साल रिश्ते में रहने के बाद उसे पता चला कि वह मुस्लिम है। इस दौरान लड़का उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने एक बार लड़की से 50 हजार रुपए मांगे तब जाकर पता चला कि उसका नाम बादशाह खान है। लड़के की शादी भी हो चुकी है। उसका एक बच्चा भी है। लड़का कहता है कि उसके धर्म में 4 शादी हो सकती है तो वह उससे भी शादी करेगा। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता से 55 लाख रुपए ऐंठ चुका है।

 

8 साल के नागा साधु के सामने झुक जाते हैं बड़े बड़ों के सिर, 3 साल की उम्र में ही छोड़ दी थी मोह माया

सारे लोग जल जाएंगे! साल 2025 में पड़ेगी दुनिया की सबसे ‘घातक गर्मी’, विश्व मौसम संगठन ने की भविष्यवाणी