Saurabh Murder Case: मेरठ जिला जेल में बंद मुस्कान को अब नई सहेली मिल गई है। नई सहेली कोई और नहीं बल्कि उसके साथ 3 महीने की गर्भवती महिला है। इसका नाम संगीता है। मुस्कान जहां डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट है तो वहीं संगीता 3 महीने की। दोनों को एक ही बैरक में रखा गया है। संगीता भी मुस्कान की तरह अपने पति की कातिल है। उसके पेट में भी पल रहा बच्चा प्रेमी का है या पति का उसे नहीं पता। इस तरह से देखें तो दोनों सहेली एक जैसी ही है।

लाश के सामने की शादी

संगीता ने अपने पति को 25 फरवरी, 2025 को मरवाया था। संगीता का पति अजय उर्फ बिट्‌टू देहरादून में जॉब करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संगीता ने अपने प्रेमी अवनीश के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। अजय की हत्या मामले में 28 फरवरी से संगीता जेल में बंद है। उसका बच्चा पति अजय का है या बॉयफ्रेंड अवनीश का पता नहीं। पुलिस के मुताबिक संगीता ने ब्वॉयफ्रेंड से अपने पति की डेडबॉडी मंगवाई थी। संगीता ने पति की लाश के सामने प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवाई फिर पति का चेहरा देखा। इसके बाद लाश को जंगल में फेंक दिया।

पति की गैरमौजूदगी में बनाये संबंध

संगीता का पति अजय देहरादून में काम करता था। अजय भी कभी-कभी मेरठ आता था, संगीता भी घर पर अकेली रहती थी। इसी अकेलेपन में उसकी दोस्ती अवनीश से हो गई। दोनों में काफ़ी नज़दीकियाँ हो गईं। मुस्कान की तरह पति की गैर मौजूदगी में उसने भी अपने बॉयफ्रेंड से संबंध बनाए। साहिल की तरह अजय भी 22 फरवरी को मेरठ आया था। फर्क इतना है कि साहिल का मर्डर मुस्कान ने 3 मार्च को किया जबकि संगीता ने अजय को 25 फरवरी को ही अपने रास्ते से हटा दिया। दोनों का एक ही मकसद का अपने प्रेमी से शादी करना।

 

 

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ED ने कर दिया बड़ा खेल, नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दाखिल की चार्जशीट