• होम
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर किया गया पथराव, बिगड़ा माहौल, 20 लोगों पर FIR दर्ज

मध्य प्रदेश: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर किया गया पथराव, बिगड़ा माहौल, 20 लोगों पर FIR दर्ज

शनिवार 12 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली एरिया में पत्थरबाजी की घटना सामने आई हुई है। जयंती के शुभअवसर के दौरान कर्नलगंज के मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध किया है।

Hanuman Jayanti
inkhbar News
  • April 13, 2025 3:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

मध्य प्रदेश/ नई दिल्ली : शनिवार 12 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली एरिया में पत्थरबाजी की घटना सामने आई हुई है। जयंती के शुभअवसर के दौरान कर्नलगंज के मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध किया है। विरोध करने के बाद से डीजे बंद कर दिए गए और मस्जिदों तथा घरों से लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।था। कर्नलगंज में आरोपियों ने लाठी, डंडे और लुहांगी से शोभा में शामिल लोगों पर हमला भी किया है। इतना ही नहीं, पिस्टल से फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कर्नलगंज की इस घटना में शोभा यात्रा में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आईआईं हुई हैं। इस हमले के विरोध में हिंदू पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुना पुलिस ने हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान कर्नलगंज पथराव मामले में मुख्य आरोपी विक्की खान सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अफवाहों पर ध्यान न दें

इस घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत ही एक्शन लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से की बात की और अफसरों को हालात को काबू में करने को कहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की सूचना मिलतेही तत्काल ही एक्शन अपने काबू में ले लिया था। इस इलाके में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। कोतवाली पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

किन धाराओं पर मुकदमा किया

इस घटना के बाद कोतवाली थाने में ओम प्रकाश कुशवाहा पुत्र गजानंद कुशवाहा ने निवासी कोल्हूपुरा ने शिकायत दर्ज कराई हुई थी। शिकायत करने वाले ने विक्की खान, अमीन खान, विक्की के साथ उसके लड़के, गुड्डू खान निवासी कर्नलगंज, तौफीक खान निवासी गुना कोतवाली और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने के बाद में कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 296, 324(4), 125, 191 (2-3), 190, 115 (2) के तहत में मुकदमा दर्ज किया है।

4 लोगों पर एफआईआर

एमपी के डीएम डीएम किशोर कुमार कन्याल ने इस घटना को लेकर कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। 4 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

मामला क्या है

हर साल की तरह इस साल भी 12 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई थी।
इस शोभा यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे भांति शिवाजी नगर माता मंदिर से शुरू हुई थी। इस शोभा यात्रा में करीब 100 लोगों से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जुलूस में एक डीजे भी बज रहा था। शाम करीब 7.45 बजे कर्नलगंज मस्जिद के पहुंचते ही विक्की पठान निवासी कर्नलगंज अपने दो-तीनतीन साथियों के साथ आया और जुलूस का डीजे बंद कर दिया।और इसके बाद विक्की पठान मां-बहन की गंदी-गंदीगंदी गालियां देने लगा।

इस हरकत का विरोध करने पर मस्जिद तथा आसपास से कुछ और लोग वहां आ गए थे। आरोपियों ने अचानक मस्जिद के ऊपर, विक्की के घर व आसपास से शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी।थी विक्की के लड़के मीन ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्टल से फायर कर दिया,वहींवहीं, गुड्डू खान ने रजत पर लुहांगी से लोगों पर वार भी किया।

Read also: दोस्त बना दुश्मन: हैदराबाद की जीत पर किशोर ने चलाई गोली, मेडिकल छात्र की मौत