MP Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(MP Elections) को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के अन्य कई जाने-माने चेहरे इसमें शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इस सूची में शामिल नहीं हैं।

उमा भारती अपने पिछले बयानों में काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं, जिसकी वजह से लोगों को उम्मीद थी की उनका नाम स्‍टार प्रचारकों की सूची में आएगा। हाल ही में उमा भारती ने एक बयां में कहा था विधानसभा चुना(MP Elections) में प्रचार के लिए मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। वे जहां चाहे चुनाव प्रचार के दौरान मेरा उपयोग कर सकते हैं। मगर सूची में उनका नाम आया ही नहीं। अब इसपर उमा भारती का रिएक्शन देखना दिलचश्प होगा।

भाजपा की 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची-

1. नरेंद्र मोदी
2. जगत प्रकाश नड्डा
3. राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. नितिन गड़करी
6. शिव प्रकाश
7. शिवराज सिंह चौहान
8. सत्‍यनारायण जाटिया
9. विष्‍णुदत्त शर्मा
10. योगी आदित्यनाथ
11. अर्जुन मुंडा
12. पियूष गोयल
13. नरेंद्र सिंह तोमर
14. स्मृति ईरानी
15. ज्योदिरादित्य सिन्धिया
16. भूपेन्द्र यादव
17. अश्विनी वैष्णव
18. वीरेन्द्र कुमार खटीक
19. अनुराग ठाकुर
20. देवेन्द्र फडनवीस
21. हिमंत बिस्वा सरमा
22. कैलाश विजयवर्गीय
23. केशव प्रसाद मौर्य
24. ब्रिजेश पाठक
25. फग्गन सिंह कुलस्ते
26. प्रह्लाद पटेल
27. एस.पी. सिंह बघेल
28. कृष्णपाल गुर्जर
29. मनोज तिवारी
30. जयभान सिंह पवैया
31. हितानंद
32. नरोत्तम मिश्रा
33. गोपाल भार्गव
34. राजेंद्र शुक्ल
35. लाल सिंह आर्य
36. कविता पाटीदार
37. उमाशंकर गुप्ता
38. गणेश सिंह
39. गौरीशंकर बिसेन
40. रामलाल रौतेल

 

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी बने रश्मि रंजन, 1 नवंबर को संभालेंगे कार्यभार

Tags

"bhopal-politics2024 loksabha chunav2024 loksabha electionbjpbjp list for mp electionsElectionsmp elections
विज्ञापन