MP Election 2023: प्रियंका गांधी के दौरे पर CM शिवराज ने पूछे सवाल, जानें क्या कहा?

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जीत की पुरजोर कोशिशों में जुटी हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी फिर मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। पांच महीने में यह उनका पांचवां दौरा है। वहीं, प्रियंका गांधी और कमलनाथ सहित कांग्रेस को घेरने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर विपक्षी पार्टी पर हमला बोला है।

राम मंदिर पर कांग्रेस को घेरा

28 अक्टूबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किए कि कांग्रेस को भगवान राम और राम मंदिर से क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि राम इस देश की जन-जन की सांस में बसे हैं। आप राम को काल्पनिक बताते हैं।उन्होंने कहा कि आप कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि अब तो तारीख भी तय है। महाकाल महालोक से क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करे।

सीएम शिवराज ने दागे कई सवाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस वाले नए-नए वादे लेकर आ गए और झूठ का वचन पत्र फिर से पेश कर दिया। सीएम ने सवाल किया कि गरीब बेटियों के एक हजार रुपये, संभल योजना आदि देना क्यों बंद कर दिए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्यों बंद की गई? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे देने के लिए नाम दिल्ली मंगवाए गए थे, उन्होंने पूछा कि कमलनाथ ने क्यों नहीं भेजे? सीएम शिवराज ने कहा कि इन सबका जवाब कमलनाथ और प्रियंका गांधी को देना होगा।

Tags

assembly elections 2023congresselections 2023Kisan Samman NidhiMP Assembly Election 2023MP electionMP Election 2023MP Election 2023 DateMP Election 2023 LiveMP Elections 2023MP Elections 2023 NewsMP Newspriyanka gandhiSambhal YojanaShivraj Singh Chouhanएमपी चुनावएमपी चुनाव 2023एमपी विधानसभा चुनाव 2023एमपी समाचारकांग्रेसकिसान सम्मान निधिप्रियंका गांधीशिवराज सिंह चौहानसंभल योजना
विज्ञापन