September 28, 2024
  • होम
  • राज्य
  • MP Election 2023: 'पहले हिन्दू-मुसलमान को बांटा, अब…', दिग्विजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना
MP Election 2023: 'पहले हिन्दू-मुसलमान को बांटा, अब…', दिग्विजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

MP Election 2023: 'पहले हिन्दू-मुसलमान को बांटा, अब…', दिग्विजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : November 12, 2023, 1:14 pm IST

भोपाल। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh ) ने भी एक लाख 11 हजार रुपये का चंदा दिया है। यह जानकारी उन्होंने एक दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दी है। जनसभा के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, चुनाव आया तो यह हिन्दू-मुस्लिम की बात करने लगे हैं, चुनाव आया तो यह अब राम मंदिर की बात करने लगे हैं।

राममंदिर के लिए दिया चंदा

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि राम मंदिर के लिए हमने भी चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपए का चंदा दिया, मैंने 1 लाख 11 हजार रुपये चंदा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, पहले इन्होंने हिन्दू मुसलमान को बांटा और अब कहते हैं कि कांग्रेसी भगवान श्री राम को नहीं मानते हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, अरे मुझे नाम तो बताओ कौन सा कांग्रेसी भगवान राम को नहीं मानता है।

इनसे बड़ा झूठा कोई नहीं मिलेगा

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि केवल लोगों को बांटना, नफरत फैलाना और झूठ बोलना। मैं कहता हूं कि इनसे बड़ा झूठा आपको कोई नहीं मिलेगा। यह हर चीज में झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए साथियों ज्यादा वक्त नहीं बचा है, कल दीपावली है, आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, लेकिन हमारी राजनीतिक दिवाली तो तीन दिसंबर को ही मनेगी, जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन