September 28, 2024
  • होम
  • राज्य
  • MP Election 2023: एमपी में यूरिया संकट पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को घेरा, जानें क्या कहा?
MP Election 2023: एमपी में यूरिया संकट पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को घेरा, जानें क्या कहा?

MP Election 2023: एमपी में यूरिया संकट पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को घेरा, जानें क्या कहा?

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : November 11, 2023, 1:47 pm IST

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का नाम लिए बिना आरोप लगाया है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो लगने के चलते चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों लगाई गई फोटो? यूरिया पर भी प्रचार ज़रूरी था? दरअसल, प्रदेश के कई इलाकों में यूरिया का गंभीर संकट बना हुआ है। प्रदेश भर से खबरें आ रही हैं कि किसान सरकारी गोदाम में सुबह से लाइन में खड़े होकर यूरिया हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी हुईं हमलावर

मध्य प्रदेश में यूरिया संकट का एक बड़ा कारण निर्वाचन आयोग का वह आदेश भी है, जिसमें उसने पीएम की फोटो लगी यूरिया की बोरियों के वितरण पर रोक लगा दी है। अब इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। लंबी-लंबी सीइनें लग रही हैं। जो यूरिया स्टॉक में है, वह भी बंट नहीं रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो होने की वजह से चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है। आखिर क्यों लगाई गई फोटो? उन्होंने सवाल पूछा कि यूरिया पर भी प्रचार जरूरी था?

कमलनाथ का सीएम शिवराज पर आरोप

प्रियंका गांधी ने पोस्ट में आगे एक शेर ”हुज़ूर का शौक सलामत रहे शहर हैं और बहुत”, का जिक्र करते हुए लिखा कि, जब तक चुनाव खत्म होगा, गेहूं बोने का सीजन खत्म हो चुका होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश की राजनीति की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि खेती चौपट होने की कीमत पर भी कुछ नेताओं का चेहरा चमकाने का शौक पूरा किया जाएगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी यूरिया संकट के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप लगाया है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

पेशाब करने पर मिल सकता है 40 साल पुराना ख़जाना, चौंकिए मत, इस शख्स के साथ हुआ है कुछ ऐसा
42 साल के हुए रॉकस्टार रणवीर कपूर, जानिए उनकी नेट वर्थ और कुछ सीक्रेट बातें
मोहम्मद यूनुस ने कराया हिंदूओं का कत्लेआम, वो आतंकी…,UN हेटक्वार्टर के बाहर लगे जमकर नारे
ईरान-इराक दुनिया के लिए श्राप, UN में ऐसे गरजे नेतन्याहू मिडिल ईस्ट बिलबिलाया
इस मंदिर में एक साथ नहीं जा सकते पति-पत्नी, भूलकर भी न करें ये गलती, जानें इसके पीछे का रहस्य!
विधानसभा में उठता है देश का मुद्दा, उसी पाक जगह पर किया गया रेप, क्या अब चलेगा बुलडोजर!
PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन