लखनऊ। अलीगढ़ में दामाद को लेकर भागी सास का लोकेशन पुलिस को मिल गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमी सास और दामाद उत्तराखंड में छुपे हुए हैं। दामाद अपनी सास को लेकर जब भगा तो उत्तराखंड चला गया। दोनों उत्तराखंड के एक होटल में रुके हुए हैं। दामाद राहुल पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में जॉब करता था। बताया जा रहा कि दोनों वहीँ रुके हुए हैं। अलीगढ़ पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई है।

बौखलाई बेटी

इससे पहले दोनों प्रेमी जोड़े की तस्वीर सामने आई थी। इसे देखकर बेटी बौखला गई। उसने कहा कि वो अब जियें या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता है। घर से वो कैश और गहने लेकर गए हैं, वो लौटा दें। 5 लाख कैश और लाखों का गहना लेकर भाग गई है। 10 रुपया भी नहीं छोड़ा। हमारा अब उनसे कोई रिश्ता नहीं है। महिला के पति का भी यही कहना है कि बस पैसे आकर लौटा दें।

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। लापता महिला को उसका पति, बेटी और परिजन तलाश रहे हैं, जबकि लापता पुरुष को उसके परिजन तलाश रहे हैं। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला की तलाश कर रही है। आसपास के इलाके में भी इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। मामला अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है।

24 घंटे में 20 घंटे बात

इस घटना को लेकर पीड़ित पति जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिस लड़के से उसकी बेटी की शादी होनी थी, वह रिश्ता तय होने के बाद से ही अपनी पत्नी यानी अपनी होने वाली सास से ज्यादा बातें करने लगा था। जितेंद्र ने कहा कि मैं बेंगलुरु में नौकरी करता हूं। मैं अपनी बेटी की शादी के लिए 3 महीने बाद घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी अपने होने वाले दामाद से खूब बातें करती थी। दोनों 24 घंटे में से 20 घंटे फ़ोन पर बात करते थे।

 

सास को लेकर भागे दामाद ने दुल्हन को भेजी साथ में की तस्वीर, दोनों को पास देखकर बौखलाई बेटी, बोली- मेरा बस…