September 8, 2024
  • होम
  • मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, खतरे के निशान पर पहुंची नदी

मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, खतरे के निशान पर पहुंची नदी

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 27, 2024, 6:41 pm IST

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

कोटेश्वर महादेव की गुफा जलमग्न

प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव की गुफा जलमग्न हो गई है। मां अलकनंदा नदी भगवान कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रही है। गुफा में जल भर जाने के कारण भक्त वहां नहीं जा पा रहे हैं और दूर से ही दर्शन कर रहे हैं।

पौराणिक मान्यता

मान्यता है कि पांडव स्वर्गारोहिणी जाते समय इस गुफा में विश्राम और भगवान शंकर की आराधना की थी। सावन के महीने में एक दिन ऐसा आता है जब मां अलकनंदा भगवान शंकर का जलाभिषेक करती हैं।

अलकनंदा नदी का बढ़ता जलस्तर

लगातार बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर है। नदी का खतरे का निशान 626 मीटर है और वर्तमान में यह 625 मीटर पर बह रही है। अगर बारिश जारी रही तो नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है।

भक्तों की मुश्किलें

अलकनंदा नदी के उफान में आने से कोटेश्वर महादेव की गुफा जलमग्न हो गई है। भक्त गुफा में नहीं जा पा रहे हैं और दूर से ही भगवान कोटेश्वर का जलाभिषेक कर रहे हैं। कोटेश्वर महादेव का शिवलिंग एक गुफा के अंदर विराजमान है और यहां असंख्य शिवलिंग पाए जाते हैं। फिलहाल, बढ़ते जलस्तर के कारण भक्त दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: UP की सियासी हलचल के बीच BJP मुख्यालय में जुटे नेता, क्या प्रदेश की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव?

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन