September 21, 2024
  • होम
  • हरियाणा: मोदी-शाह का मास्टर प्लान, नेताओं के बेटे बेटियों पर लगाएंगे दांव, 30 फीसद नये चेहरे

हरियाणा: मोदी-शाह का मास्टर प्लान, नेताओं के बेटे बेटियों पर लगाएंगे दांव, 30 फीसद नये चेहरे

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 30, 2024, 8:45 am IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा किसे टिकट देगी और किसे नहीं, इसे लेकर गुरुवार को दिल्ली में बैठक हुई। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में कैंडिडेट्स के नाम पर अंतिम मुहर लग गई। जानकारी के मुताबिक 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी ने कुछ खास रणनीति बनाया है। पार्टी न सिर्फ जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखेगी बल्कि जीतने की क्षमता और लोकप्रियता को भी पैमाना बनाया जाएगा।

इन लोगों पर खेल सकती है दांव

पार्टी नेताओं के बच्चों को भी टिकट देने में पीछे नहीं हटेगी। एंटी इंकबेंसी का तोड़ निकालने के लिए कुछ नेताओं पर कैंची चलाने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि 30 प्रतिशत विधायकों का टिकट कट सकता है। कई मंत्री भी बेटिकट होने की लिस्ट में शामिल हैं। चुनाव जीतने का दम रखने वाले नेताओं के बेटे -बेटियों को भी टिकट दिया जायेगा। जिन नेताओं के बच्चें को टिकट मिल सकता है, उसमें किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह सिंह की बेटी आरती , कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, कृष्णपाल गुर्जर के बेटे देवेंद्र चौधरी, चौधरी धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी व कई खिलाड़ी शामिल हैं।

संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट:

1. फरीदाबाद ओल्ड: विपुल गोयल
2. तिगांव: राजेश नागर
3. पृथला: दीपक डागर
4. बल्लभगढ़: मूलचंद शर्मा
5. होडल: हरेंद्र राम रतन
6. पलवल: गौरव गौतम
7. सोहना: तेजपाल तंवर
8. अटेली: आरती राव
9. रेवाड़ी: मंजू यादव
10. बावल: संजय मेहरा
11. नांगल: चौधरी अभय सिंह यादव
12. लाडवा: नायब सिंह सैनी
13. अंबाला कैंट: अनिल विज
14. अंबाला सिटी: असीम गोयल
15. थानेसर: सुभाष सुधा
16. जींद: महिपाल डांडा
17. पानीपत: प्रमोद विज

 

ममता पर गरजी बिहार की बेटी, नॉर्थईस्ट जलने वाले बयान पर कहा अपना राज्य संभल नहीं रहा…

पाटलिपुत्र दीवार हादसे के बाद गायब दिखीं लालू की बेटी मीसा भारती, लोगों को खलने लगी पूर्व सांसद की कमी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन